29 Mar 2024, 17:50:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुठभेड़ में आरोपियों का इस तरह मारा जाना ‘हमारी व्यवस्था पर धब्बा’: कार्ति चिदम्बरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 5:09PM | Updated Date: Dec 6 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और जलाकर मार डालने के चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर आपत्ति जतायी और इसे ‘व्यवस्था पर धब्बा’ करार दिया है। उन्होंने शुक्रवार को  ट्वीट कर कहा, ‘‘दुष्कर्म एक जघन्य अपराध हैं और कानूनी प्रावधानों के तहत ऐसे अपराधों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
 
चिदम्बरम शिवगंगा सीट के सांसद हैं उन्होंने कहा कि हालांकि, ‘‘मैं इस नृशंस कृत्य के कथित अपराधियों के लिए बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। इस तरह की मुठभेड़ एवं हत्याएं ‘‘हमारी व्यवस्था प्रणाली के लिए धब्बा’’ हैं। वह पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने की जरूरत को समझते हैं लेकिन यह सही रास्ता नहीं है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »