29 Mar 2024, 01:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी से लौट रहे परिवार का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:52PM | Updated Date: Dec 6 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक बालिका सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हेल के समीप नागदा रोड पर कल रात यह घटना हुयी। उज्जैन से शादी में शामिल होने के बाद कार से नागदा जा रहे तनीषा (06), गजराज (35), चन्द्रकांताबाई (48) और अशीष (27) की पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुघर्टना में दो व्यक्ति घायल हुए थे, जिसमें गंभीर रूप से घायल कैलाश की इलाज के दौरान उज्जैन में मौत हो गयी और रचना का इलाज यहां जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कल देर रात अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »