28 Mar 2024, 16:46:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रीय गुजरात मुंबई क्रूज फेरी शुरू और सूरत-मुंबई क्रूज फेरी सर्विस शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:11AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात के सूरत में हजिरा पोर्ट से मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पोर्ट के बीच आज से क्रूज आधारित यात्री फेरी सेवा की शुरूआत हो गयी। मुंबई आधारित कंपनी एसएसआर मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस सेवा के तहत 250 सीटों वालों एक जहाज का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाजिरा से यह हर शुक्रवार की शाम पांच बजे निकलेगा और बांद्रा वर्ली सी लिंक पोर्ट पर अगले दिन सुबह नौ बजे पहुंचेगा।
 
इसमें पार्टी करने तथा अन्य तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यह मुंबई से हर गुरूवार को शाम पांच बजे चल कर अगले दिन यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे हाजिरा पहुंचेगा। हाजिरा पोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी एस्सार पोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाजिरा से भावनगर के बीच साढ़े तीन घंटे की एक फेरी सर्विस भी शुरू करने की योजना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »