29 Mar 2024, 11:57:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने देश को कांग्रेस के चंगुल से बचाया : स्मृति ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 3:21AM | Updated Date: Oct 17 2019 3:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लातूर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार ने कांग्रेस के चंगुल से आजाद कर देश को वास्तविक आजादी दी है। आगामी महाराष्ट्र चुनावों को लेकर यहां चुनाव प्रचार के दौरान ईरानी ने कहा कि आजादी मिलने के बाद कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश पर राज किया और भाजपा के शासन के दौरान देश को वास्तविक स्वतंत्रता मिली है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र में जनता असली राजा है तथा अब राजा और रानियों का राज देश में खत्म हो गया हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं है इसलिए वह राज्य के लिए सार्थक नहीं है। लातूर में पानी की समस्य पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में कई वर्षो तक शासन किया लेकिन वह लातूर में पानी की समस्य का निवारण नहीं कर सकें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में पानी की समस्य से निपटने के लिए पांच हजार करोड़ रूपए की योजना शुरू की है। ईरानी ने कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में किसानों का ऋण माफ करने के वायदे पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने खोखली घोषणाएं की है और राज्य में किसानों पर कर्ज माफ नहीं किया गया है। वही दूसरी तरफ भाजपा ने वादा निभाते हुए 18 हजार करोड़ रूपए का कृषि ऋण माफ किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »