29 Mar 2024, 01:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मानसून के विदा होते ही पारे में दो से तीन डिग्री की वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 4:35PM | Updated Date: Oct 15 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में अगले चौबीस घंटों के बाद हल्की  बारिश होने तथा हरियाणा में 48 घंटों के बाद बारिश की संभावना है जिससे  खुश्क मौसम पर लगाम लग सकती है। मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमोत्तर  क्षेत्र में पिछले कई दिनों में मौसम खुश्क होने के कारण पारे में तीन  डिग्री तक की वृद्धि हुई । क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 अक्तूबर  से देखने को मिल सकता है।
 
चंडीगढ,अंबाला ,हलवारा का पारा क्रमश: 21 डिग्री  , हिसार 18 डिग्री, करनाल 19 डिग्री , नारनौल 18 डिग्री ,रोहतक 19 डिग्री , भिवानी तथा सिरसा 20 डिग्री ,अमृतसर ,लुधियाना ,पठानकोट तथा पटियाला का  पारा क्रमश: 20 डिग्री रहा। गुरदासपुर ,बठिंडा का पारा 19 डिग्री रहा। दिल्ली 20 डिग्री , श्रीनगर आठ डिग्री, जम्मू 20 डिग्री रहा । हिमाचल  प्रदेश में धर्मशाला में आज चार मिमी वर्षा हुई । शिमला का पारा 12 डिग्री, मनाली छह डिर्ग्री, धर्मशाला 14 डिग्री, भुंतर 11 डिग्री, सुंदरनगर 15  डिग्री ,कांगडा 15 डिग्री, सोलन 13 डिग्री, नाहन 19 डिग्री, सोलन 13  डिग्री , नाहन 19 डिग्री और कल्पा पांच डिर्ग्री रहा ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »