29 Mar 2024, 07:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

3178 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:14PM | Updated Date: Jul 22 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 3178 श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 128 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ।
 
पहलगाम रवाना होने वाले जत्थे में 1242 पुरुष, 261 महिलाएं, चार बच्चे, दो किन्नर और 128 साधु शामिल हैं जबकि बालटाल की ओर रवाना होने वालों में 991 पुरुष, 514 महिलायें और 38 बच्चे शामिल हैं। गौरतलब है कि गत 29 जून को राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच 46 दिनों  तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन  संपन्न होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »