29 Mar 2024, 15:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई होगी : सिद्दारामैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 6:56PM | Updated Date: May 22 2019 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरु। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने बुधवार को कहा कि पूर्व मंत्री रोशन बेग  के असंतोष की वजह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना है और पार्टी उनके  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। सिद्दारामैया ने यहां कन्नड़ मीडियम डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह  को संबोधित करते हुए कहा कि बेग ने लोकसभा चुनाव के लिए भी टिकट मांगा था , लेकिन पार्टी हाईकमान द्वारा इससे इंकार किये जाने पर वह पार्टी के खिलाफ बोलने लगे।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समिति पहले ही उन्हें  नोटिस जारी कर चुकी है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ईवीएम मशीनें  मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईवीएम सॉफ्टवेयर पर काम करती हैं अत: इन्हें  हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  उपचुनाव में गड़बड़ी नहीं करेगी , लेकिन आम चुनाव में ऐसा कर सकती है।  उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने ईवीएम को लेकर  असंतोष जताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »