सहारनपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने कहा कि महिला आईपीएल मैच शुरू कराए जाने पर भी विचार हो रहा है। शुक्ला शनिवार को यहां किक्रेड एकेडमी के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि महिला आईपीएल मैच शुरू कराए जाने पर भी विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अभी रिटायर नहीं हुए है।
चयन का काम चयन समिति करती है और महेंद्र सिंह धोनी अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण उपलब्ध नहीं थे। इसलिए वह खेल नहीं रहे है। उन्हें भरोसा है कि जल्द ही धोनी देश के लिए खेलने को उपलब्ध होंगे और उनका टीम में चयन होगा। उन्होंने कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा के बीच मतभेदों से भी इंकार करते हुए कहा ऐसी खबरे निराधार है।