19 Mar 2024, 13:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अहमदाबाद में फिर इंग्लैंड की हालत खस्ता, पहले ही दिन भारी पड़ा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2021 6:01PM | Updated Date: Mar 4 2021 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन चुके लेफ्ट आर्म  स्पिनर अक्षर पटेल और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर घातक गेंदबाजी करते हुए यहां गुरुवार को चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन क्रमश: चार और तीन विकेट लेते हुए इग्लैंड को पहली पारी में 205 रन पर समेट दिया। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 12 ओवर में एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। भारत पहली पारी में अभी 181 रन से पीछे है  अक्षर ने दूसरे टेस्ट की अपनी फॉर्म बरकरार रखते नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजों को एक बार फिर घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।
 
पिछले मैच में 11 विकेट लेने वाले पटेल ने आखिरी टेस्ट में 26 ओवर में 68 रन पर चार विकेट, अश्विन ने 19.5 ओवर में 43 रन पर तीन विकेट,तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 ओवर में 45 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने सात ओवर में 14  रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने स्टंप्स तक शुभमन गिल का विकेट गंवाया जिन्हे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पगबाधा किया। स्टंप्स के समय रोहित शर्मा आठ और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाये। कप्तान जो रुट पांच रन बनाकरआउट हुए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
 
इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत देने के मकसद से मैदान पर उतरे ओपनर जैक क्राली और डोमिनिक सिब्ले एक बार फिर अक्षर के आगे बेबस नजर आए। अक्षर का पहला शिकार सिब्ले बने जो दो रन पर ही अक्षर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद क्राली भी नौ रन के स्कोर पर चलते बने। अक्षर ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह इंग्लैंड के शुरुआती दो विकेट क्रमश: 10 और 15 रन पर ही गिर गए। गेंदबाजी के मोर्च पर अश्विन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप के रूप में अपना पहला शिकार किया जो बढ़िया खेलने के बावजूद 29 रन पर अश्विन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे।
 
अश्विन का अगला निशाना विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स बने जिन्हें अश्विन ने एक रन पर पवेलियन रवाना किया। इस तरह अक्षर और अश्विन ने मिलकर कुल सात विकेट निकाले। इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी सिक्का चमका। जॉनी बेयरस्टो और कप्तान जो रुट के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट निकाले। सिराज ने दोनों को पगबाधा आउट किया। बेयरस्टो 28 और रुट मात्र पांच रन बना पाए और हताश पवेलियन लौट गए। पहले दिन के नजरिए से देखें तो  सुंदर ने बेन स्टोक्स का सबसे महत्वपूर्ण चटकाया। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनकी 55 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 200 के स्कोर तक पहुंच पाया। स्टोक्स ने 121 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »