19 Mar 2024, 13:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल के शुरु होने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं : रैना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:18AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरैश रैना का कहना है कि वह अब आईपीएल के 13वें सत्र का शुरु होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र अमीरात में होना है। रैना ने इंस्टाग्राम में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ चेन्नई की जर्सी में फोटो शेयर की।

रैना ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मैदान में उतरने के लिए उलटी गिनती शुरु हो गयी है और मैं हर मिनट इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं आईपीएल के 13वें सत्र के शुरु होने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।’’ कोरोना वायरस के कारण गत चार महीने से क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है और खिलाड़ी अपने घर में रह रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में ढील मिलने और आईपीएल की घोषणा के बाद खिलाड़ीयों ने व्यक्तिगत स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी है। इसी कड़ी में रैना गाजियाबाद में अभ्यास कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »