इंग्लैंड। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मौजूदा समय अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रह रहे हैं। स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ स्टोक्स को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए स्टोक्स ने क्लेयर को शादी की दूसरी सालगिरह पर खूबसूरत अंदाज में बधाई दी। स्टोक्स और क्लेयर ने 14 अक्टूबर 2017 को शादी की थी।
उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, जब आप आनंद में हों तो वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है। बहुत सारा प्यार।' एक सप्ताह पहले स्टोक्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की भी बधाई दी थी। और अब शादी की सालगिरह के मौके पर यह रोमांटिक पोस्ट लिखी है। एक हफ्ते पहले स्टोक्स ने भी अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी थी। और अब शादी की सालगिरह के मौके पर यह रोमांटिक पोस्ट लिखी गई है। हाल ही में स्टोक्स पर पत्नी से झगड़ा करने का आरोप लगा था। तस्वीर का हवाला देकर यह भी कहा जा रहा था कि झगड़े के दौरान बेन ने अपनी पत्नी क्लेयर का गला दबा दिया। लेकिन क्लेयर ने इन सब बातों को बकवास करार दिया था। इस झूठी खबर पर स्टोक्स ने भी नाराजगी जताई थी।