27 Apr 2024, 01:29:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 09 दिसंबर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2021 7:43PM | Updated Date: Dec 8 2021 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैंǀ हालांकि आपकी सलाह अच्छी होंगी लेकिन बिन मांगे दी गई आपकी सलाह का हर कहीं स्वागत नही होगा ǀआपको आज खुद की ही सुननी चाहिए और खुद को खुश करने या संवारने के लिए आप काफी पैसे भी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि,झा तक आपकी इच्छाओं या आपके कामों से दूसरों का भी लेना –देना है ,थोडा संभलकर व्यवहार करें क्योंकि लोग आपकी नेक इच्छाओं को भी गलत समझ सकते हैं ǀ
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी | बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है | यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं | आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा | शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा |
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन आपकी प्रगति रुक सकती है। अगर आपने किसी भी गैजेट या कुछ रचनात्मक वस्तु का उत्पादन किया है, तो उसे जल्द से जल्द उस पर क़ानूनी एकाधिकार करवा ले । लोग ये साबित करने की कोशिश कर सकते हैं की ये वस्तु उन्ही की है , हालांकि वास्तविकता में वे शायद ही कोई भी उत्पाद की एक प्रतिकृति के निर्माण में आपके करीब आ सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »