27 Apr 2024, 09:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 18 नवम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2021 7:17PM | Updated Date: Nov 17 2021 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
संतुलित भोजन ,योग और ध्यान से आपको अच्छा स्वास्थय बनाये रखने और अपने तन मन में जमे हुए तनाव को बाहर निकालने का बहुत अच्छा तरीका मिल पायेगा I| अन्य वैकल्पिक उपाय और दूसरी थेरेपी भी काफी फायदेमंद साबित होंगी,लेकिन उनका फायदा उठाने के लिए आपको अपने स्वास्थय में खुद रूचि लेनी होगी और ऐसे तरीके ढूँढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेI|
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप आज बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं , आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा | आपको अपने सम्बन्ध से एक छोटा सा ब्रेक लेकर उन कारणों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए जिसने आपको यह सोचने पर मजबूर किया है | इस सोच –विचार के बाद आपको काफी राहत महसूस होगी और आप अपने आप तथा अपने पार्टनर के बारे में विश्वस्त अनुभव करेंगे |
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप अपने करियर में जो कुछ भी चाहते थे , वह सब कुछ आज आपके रास्ते में आएगा । चाहे वह प्रसिद्धि, ताक़त , पैसा या पद हो , आप अब सब कुछ पाने के लिए एक आदर्श स्थिति में हैं। बस कड़ी मेहनत करते रहे और अन्य लोगों की राय का सम्मान करे और जो भी आपने अपनी इच्छा शक्ति के बलबूते किया है , वो सब आपका होगा । ये समय अपने कठिन परिश्रम के फल का आनंद लेने का समय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »