29 Mar 2024, 13:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 31 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 9:30PM | Updated Date: Jul 30 2021 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकि अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या आपको स्वास्थ्य और फिटनेस सम्बन्धी सम्बन्धी किसी भी काम को गंभीरतापूर्वक लेने कि राह में रोड़ा बनी हुई है। वैसे तो आप अपने भोजन को लेकर जागरूक रहते अहिं लेकिन पिछले कई दिनों से आप अपने काम में उलझे होने के कारण जंक फ़ूड खा रहे हैं। हालाँकि काम का दबाव अभी हल्का होने वाला नही है तब भी आपको अपने स्वास्थ्य की खातिर आराम करने और स्वास्थ्यकर भोजन करने की कोशिश करनी चाहिए। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन पुरानी बातो को दफ़न करने का समय है ,क्योंकि यथार्थवादी प्रभाव आपकी जिंदगी में आयेंगे। नई शुरुआत सभी मोर्चों पर संकेत दे रहे हैं। आप एक दूसरे को प्यार करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करेंगे या आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जिससे आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। आपको ये पहचान करने की जरुरत है , की कौन सी चीज़ आपको पीछे की तरफ धकेल रही थी , ताकि आप उसे छोड़कर आगे की तरफ अपनी जिंदगी को ले जा सके। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपका भाग्य सट्टा उद्यम एवं उससे जुडी चीज़ो में आपका साथ देगा। अगर आप किसी दुविधा में हैं तो आज का दिन आपको तर्कशक्ति प्रदान करेगा जिससे आप उचित निर्णय ले पाओगे। ये निर्णय आपकी वित्तीय जरुरतो पर भी आगे जाकर अछा प्रभाव डालेगा। आज का दिन भूमि निवेश के लिए भी फायदेमंद रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »