सिंह दैनिक राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी। आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे। अपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे। जहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। विवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको संक्रमणों की काफी आशंका है। इसीलिए अब यह बहुत जरूरी है कि आप अपने छोटे –मोटे दैनिक प्रयोग की चीजें जैसे साबुन ,तौलिया अलग ही रखें। यहाँ तक कि एक ही कंघी का प्रयोग करने से भी संक्रमण हो सकता है। आपको अपनी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेने चाहियें। संक्रमणों की आशंका से बचने के लिए अपने घर में बहुत अच्छे से साफ़-सफाई रखें।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज जो अकेले हैं .उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं ,उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपके वित्तीय संसाधनो का विस्तार होगा जिसका लाभ लेने के लिए आप पूरी तरह तैयार है। आप आज अपने घर , व्यवसाय या वाहन के लिए भी ऋण के लिए आवदेन कर सकते है जो की आराम से मंजूर हो जायेगा। जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा ऋण के लिए आवदेन किआ हुआ है उन्हें भी शुभ सन्देश की प्राप्ति होगी। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है।