सिंह दैनिक राशिफल
जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं। यही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे। आपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है। उनके साथ अच्छा समय बिताएं। यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। अगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
प्यार, रिश्ते और परिवार अब आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ गुणवत्ता समय बिताएंगे। आपको ये याद दिलाया जाएगा या एहसास होगा की आपके लिए महतवपूर्ण क्या है और जिसकी वजह से आप निर्णायक कदम लेंगे जिसने काफी समय से आपको परेशान किये हुए था। अपने परिवार के साथ गुणवत्ता समय बिताने के कारण तनाव घटाने में भी आपको मदद मिलेगी जो आपके मन मस्तिष्क पर हावी था।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
हास्य की आपकी भावना आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है, अपने आप को और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच की खाई को पाटने के लिए यह सबसे उपयुक्त है। बोले गए कठोर शब्दों को अपने दिल में न रखे बल्कि ये कठोर शब्द के बारे में सोचे क्यों की ये बोले गए कठोर शब्द ही आपको आगे ले जाने में मदद करेंगे। आज अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत है।