26 Apr 2024, 05:32:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 25 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:09AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज ऑफिस के काम के दबाव से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आप अच्छी तरह से सो नही पायेंगे। सोने जाने से पहले,थोडा ध्यान लगायें और खुद को शांत मनोदशा में रखें। आप धीमे और मधुर गाने सुनना चाहेंगे। कमरे में अँधेरा रखें और तापमान भी ठीक रखें ताकि अच्छी नींद ले पायें। सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पीयें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
ये समय हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए है। आज का दिन प्रेम और अपने साथी के साथ मज़ा करने के लिए अति उत्तम है। हालाँकि आपकी चिंताओं का अंत नहीं होगा परन्तु ये खुश नुमा पल आपको थोड़ी देर के लिए आपको परेशानियों से दूर ले जाएंगे क्यों की आप इस समय को ख़ुशी से बिताएंगे। जो लोग अकेले है उन्हें सामाजिक समारोह में संभावित दीर्घकालिक भागीदार की प्राप्ति हो सकती है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नई जगह पर कार्य करना पड़ सकता है। आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »