27 Apr 2024, 02:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 15 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2020 12:08AM | Updated Date: Dec 15 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी। आपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे। अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा। एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए। इसीलिए,अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें। दरअसल,अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी। आपको अपनी आँखों को भी धूल –मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध रखने से व्यर्थ का तनाव और परेशानियां पैदा होंगी। अपनी निजी और कामकाजी जिन्दगी को अलग रखने की कोशिश करें। अपने सम्बन्ध में और अपने मन में भी उपज रहे तनाव को कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन करें। बिना बात की चिंताओं और तनाव से आपको सम्बन्ध में असुरक्षा महसूस होगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि की आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी , असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है , जिसे आपको अपनी उत्पादकता बढ़ने के लिए त्यागना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »