26 Apr 2024, 10:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 20 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं।  अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है। घबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है।  अपने माता पिता या भाई बहनों के साथ समय बिताएं या अपने लाइफ-पार्टनर के साथ कुछ एकांत समय बित्तायें। अपने बच्चों के साथ किसी मजेदार कार्यकलाप में शामिल हों। अगर काम का दबाव हो भी तो आज तो उसे भी एक तरफ रख ही दें और साथ रहने की ख़ुशी महसूस करें। आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप अपने ही परिवार से कितना कुछ सीख सकते हैं। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएं आज आपके प्रेम के रिश्तों में आयेंगी। आप या आपके साथी का छोटा भाई इस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने साथी के बारे में कुछ गलत जानेंगे बल्कि आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा जिसके बारे में आप अनजान थे और ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
कुछ भ्रम की स्थिति आज आपके कार्य क्षेत्र में आने की संभावना है। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से कार्य कर रहे है , साथ ही साथ आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव मिल सकता है जो काफी भरोसेमंद है और पुरस्कार से भरपूर भी परन्तु इस तरह का प्रस्ताव आप ने पहले न देखा न सुना इसलिए आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। लंबा और सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद अपना निर्णय ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »