27 Apr 2024, 04:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 13 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 13 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है।  सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है।  आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा।   फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा।   स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी।  
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज अपच से जुडी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं लेकिन आपको यह समझना होगा कि वास्तविक समस्या आपके पाचन तन्त्र की नही,बल्कि उस तनाव तथा चिंता के कारण है जिससे आप जूझ रहे हैं।   उसी ये ये स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं।   इसीलिए अपने भोजन को बदलने की जगह कुछ मानसिक शांति देने वाले व्यायाम आपके लिए लाभकारी होंगे।   सांस वाले व्यायाम विशेष लाभ देंगे।   
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं।   वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी।   जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा।   इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें।  
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप की भावना अदम्य है, इसलिए आप अपनी क्षमता को दुसरो को आगे बढ़ने में समर्पित करे और चीजों को व्यवस्थित एवं संगठित करे।  इससे आप अपनी कठोर मेहनत के बल पर मान्यता और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।  आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है , इसलिए अपने खर्चे और निवेश को कम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »