27 Apr 2024, 09:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ'राशि के जातकों का 12 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 12:06AM | Updated Date: Oct 12 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं। वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है। आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी समस्याओं से बचकर रहें। अगर आप समय पर ध्यान नही देंगे तो उपयुक्त सावधानी की कमी के कारण एक छोटी सी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप अब भी स्थिति संभाल सकते हैं तो आप भविष्य में किसी भी परेशानी से तो बच ही सकते हैं। घरेलू उपाय आजमाने की बजाय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। आपको अपनी डाइट में बदलाव करने भी जरूरी हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »