26 Apr 2024, 08:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 11 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:11AM | Updated Date: Oct 11 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें।  पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं।  इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं।  यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं। हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए।  आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं। व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है। मास्क पहनकर चलें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी नौकरी और कैरियर के लिए अधिक से अधिक समय समर्पित करने के कारण अपने प्यार और अपने साथी की अनदेखी कर सकते है। आपके साथी को काफी हद तक यह समझ आ चूका है लेकिन अब वह अधीरता के संकेत दे रहा है / दे रही है। आपके लिए यह जरुरी है की आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दे अन्यथा यह काफी संकट में आ सकता है। अभी तक आपने इस और ध्यान नहीं दिया है , इस और अपना ध्यान दे अन्यथा काफी देर हो चुकी होगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य की लंबी प्रतिबद्धता का फल आपको मिलने जा रहा है और एक बड़ा अवसर आपके करियर को आगे ले जाने के लिए आपको मिल सकता है। अंतः आपको अपनी प्रतिबद्धताओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा , हालांकि अन्य लोगों के योगदान को याद करे और न भूले और उनके साथ सदा विनम्र रहे। यह न केवल आपको लोकप्रिय बनाएगा बल्कि आपके भविष्य में भी मदद देगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »