26 Apr 2024, 08:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दशहरा के पर्व पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, रातों-रात हो जाएंगे धनवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:43AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है, यह हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार प्रत्येक वर्ष आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वर्ष 2020 में दशहरा 25 अक्टूबर को यानी कुछ दिन बाद ही मनाया जायेगा। इस त्योहार का इंतज़ार पूरा देश करता है। इस दिन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि अलग-अलग राशि के जातक अगर नीचे दिए गए उपाय कर लें तो उनके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

1. मेष राशि के जातक को दशहरा वाले दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं।

2. वृष राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करते हुए उनके चरणों में 5 गुलाब के फूल अर्पित करें।

3. मिथुन राशि वाले जातकों का स्वामी मंगल होता है, इस दिन जातकों को लाल कपड़ा और सवा किलो गुड़ एक घड़े में रखकर भूमि में दबा देना चाहिए।

4. कर्क राशि वालों के स्वामी गुरु बृहस्पति होते है, इस दिन जातकों को किसी मंदिर में झाड़ू का दान करना चाहिए।

5. सिंह राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन दान पुण्य करने के साथ गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।

6. कन्या राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन भैरव बाबा को गुड़ से बने हुए गुलगुले का भोग लगाना चाहिए।

7. तुला राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन किसी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 5 बेसन के लड्डूओ का भोग लगाना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन दान पुण्य जरूर करना चाहिए।

9. धनु राशि के जातकों को भगवान गणेश को दशहरा वाले दिन मोदक का भोग लगाना चाहिए।

10. मकर राशि के जातकों को गरीबों को भोजन दशहरा वाले दिन करवाना चाहिए।

11. कुंभ राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन राहगीरों को पानी या फिर शर्बत पिलवाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

12. मीन राशि के जातकों को दशहरा वाले दिन गरीबों को धन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »