27 Apr 2024, 07:02:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 09 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 12:22AM | Updated Date: Oct 9 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल

इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। 

 

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज आपको अपनी किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। लेकिन अब अगर आप सेहत सम्बन्धी उनकी सलाह पर अमल नही करेंगे तो आपको गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है,स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। छोटी से छोटी तकलीफ की भी जांच कराएं। अगर आप ध्यान रखेंगे तो आप फिट भी रह पायेंगे और तकलीफों से भी बच पायेंगे। 

 

वृषभ प्यार और संबंध राशिफल

आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करें। केवल समय के साथ चलते जाएँ। 

 

वृषभ कैरियर और धन राशिफल

आज आपके समान हित के लोगों या एक समान व्यवसाय करने वालो के साथ वार्तालाप होगी। आपको इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए एवं दूसरों को बढ़ावा एवं प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बदले में वे भी आपको समर्थन दे। आपको उन लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्यों की चीजे धीरे धीरे खुलती है और लोगो को नई वस्तु या व्यक्ति पर भरोसा करने में समय लगता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »