26 Apr 2024, 10:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल : 'मेष 'राशि के जातकों का 09 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 9 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं। जहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप उठकर कुछ कर दिखाने के जोश से भरे हुए हैं। लेकिन आप जैसे ही शुरुआत करेंगे,आपका मूड अपने करीबी लोगों के खराब व्यवहार से खराब हो जाएगा। फिर भी सामाजिक मुद्दों के कारण अपनी सेहत को प्रभावित न होने दें। आपको आने वाले दिनों में काफी तनाव का सामना भी करना है,इसीलिए किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और खुश रहें। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज से आप और आपके पार्टनर के बीच समझ और एडजस्टमेंट का एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके सम्बन्ध के सब जाले साफ हो चुके हैं और आप दोनों एक दुसरे को अब बहुत अच्छी तरह से समझने लगे हो। इससे आपका सम्बन्ध और मजबूत ही होगा। दिन आपके लिए काफी आशाएं लेकर आएगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुए है। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »