26 Apr 2024, 09:13:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ'राशि के जातकों का 06 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 6 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता। अगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक है और आपको यही जादू बनाये रखना है। इसके लिए आपको बस नियमित रूप से व्यायाम करना है। आपका दिमाग भी काफी तेज और सक्रिय है। अपनी दैनिक गतिविधियों के दौरान सावधान रहें,आपको अप्रत्याशित रूप से कोई छोटी-मोटी चोट आ सकती है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नई नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है! आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है। वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »