27 Apr 2024, 07:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 05 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2020 12:03AM | Updated Date: Oct 5 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कुल मिलकर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी,लेकिन आपको बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए अपने शरीर और खाने का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने खाने में सभी तरह के विटामिन खासकर ए,सी और ई को शामिल करने का विशेष ध्यान रखें जिससे आपकी रोग-निरोधक क्षमता बढ़े। हमेशा 8-10 गिलास पानी पीयें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नही होगी और आप स्वस्थ बने रह सकेंगे। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »