26 Apr 2024, 13:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 03 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 3 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे। आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत बहुत अच्छी है लेकिन आपको इसी सेहतमंद अवस्था का मजा लेते रहने के लिए कुछ आधारभूत सावधानियां तो रखनी ही होंगी। समय पर कदम उठा लेने से आप बिमारियों से बचे रह सकते हैं। अब अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है और उन सब अच्छे व्यायामों को शुरू करने का भी जिनके बारे में आप हमेशा से सोचते रहे हो लेकिन कभी उन्हें पूरे करने का उत्साह नही जुटा पाए हो। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। यह आप पर निर्भर करता है की वो कितना सफल होंगे। अगर आप उनकी बातो को सुनते और प्रभावित होते है , तो ये आपके प्रेम प्रसंग को नीचे की तरफ धकेल सकता है , इसके अलग अगर आप बाहरी व्यक्ति की बातो पर ध्यान न दे तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »