27 Apr 2024, 08:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है। आप आज शांत किन्तु दृढ हैं। आपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने बहुत मेहनत से अपना डाइट कार्यक्रम तैयार किया है और उस पर चल रहे हैं। किसी क्षणिक लालच में पड़कर उस सारे अच्छे काम को व्यर्थ न करें। आपका कोई दोस्त या सहकर्मी आपको इसके लिए उकसा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने ऐसा किया तो आपको अगली सुबह कैसा महसूस होगा ?आज आपके सामने ऐसे कई मौके आयेंगे। अगर आप असफल हुए तो आपकी मूल्यवान उर्जा व्यर्थ हो जायेगी। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध पर जिद्दीपन को हावी न होने दें। आपका पार्टनर समझौते के मूड में नही है। इसलिए आपको ही समझदारी और लचीले रवैये से काम लेना होगा। आपके इस कदम से आपकी रोमांटिक लाइफ में भी सुधार आएगा। आपके पार्टनर को भी आपके दोस्ताना अंदाज का अहसास होगा। अर्थपूर्ण भाव भंगिमाओं से अपने पुराने सम्बन्ध को एक नया अर्थ देने की कोशिश करें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपके नए व्यापार विचार जो आपने सुझाये थे वे अब फल देने लगेंगे। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते है। यह अपने दम पर कुछ करने के लिए सबसे अच्छा समय है। संभावना है कि आप इस समय अपने नए व्यापार के लिए पर्याप्त वित्तपोषण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको इस व्यवसाय को स्थापित करने के लिए विदेश में से किसी के साथ साझेदारी में काम करना पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »