26 Apr 2024, 21:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें। अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफों के लिए घरेलू नुस्खों से दवा तैयार करने के बारे में दोस्तों के साथ बात करें,उनके भी विचार जानें। आप इस बारे में कोई किताब भी पढ़ सकते हैं। बदलते मौसम के साथ आसानी से रूखी हो जाने वाली अपने चेहरे की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए फेस पैक बनाते हुए लैवेंडर आयल या ऑस्ट्रेलियाई टी ट्री आयल का प्रयोग करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय परिस्थितियों के गहन अर्थ को समझने की कोशिश में रहेंगे ! आप हाल ही में अपने पुरे किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे और अपने काम को और बेहतर बनाने के तरीके पर गौर करेंगे। हालांकि वित्तीय प्रबंधन आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आपके लिए धन संचित करना मुश्किल होगा !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »