27 Apr 2024, 02:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 31 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:12AM | Updated Date: Jul 31 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप जिससे अभी हाल फिलहाल मिले हैं उसके मन में अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन उस ख़ास के मन में आपकी इमेज बिगाड़ने के लिए आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। हो सकता है कि सलाह देने वाला भी उसी के प्रति आकर्षित हो। इसीलिए सावधान रहें और अपने ही अनुसार काम करें। हो सके तो उनसे बातचीत करने की पहल खुद कर लें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »