04 May 2024, 04:55:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 25 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:05AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और शारीरिक मेहनत वाला कार्यक्रम आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित हो रहा है यह आपको अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अगर आप किसी डाइट कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं तो आपको अपना वजन घटता /बढ़ता दिखाई देगा जैसा भी आप चाह रहे थे। आपका एक्सरसाइज कार्यक्रम भी बिलकुल ठीक है और उससे हो रह अफायदा भी आपको नजर आएगा। इससे आपको और भी अच्छे और नियमित रूप से अधिक शारीरिक मेहनत की प्रेरणा मिलेगी। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा। अगर अकेले हैं तो आपके माता पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए ग्रहणशील रहे और निर्देशो का पालन करने की कोशिश करे। आपको अपने कार्य योजना में परिवर्तन करना होगा ताकि कोई गलती न हो जिसे आप पूर्ववत नहीं कर सकते है। वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा , हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »