26 Apr 2024, 21:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 24 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2020 12:09AM | Updated Date: Jul 24 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप अपने आसपास के लोगों से अच्छी खासी सहायता और पहचान की उम्मीद रख सकते हैं। आप मजबूत आधार और आशावादिता से भरपूर हैं और नई परियोजनाओं के लिए बिलकुल तैयार हैं लेकिन आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता बरक़रार है। इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपको थोडा परेशान करेगा। आप खुद को थोडा तनाव में पायेंगे,गर्दन में दर्द भी हो सकता है। आपके लिए सुझाव यह है कि हर दो घंटे काम करने के बाद गर्दन को आराम दें तथा उठकर टहल लें। थोडा अंगड़ाई लें और शरीर को आराम दें। आराम के लिए मसाज या किसी थेरेपी की मदद भी ले सकते हैं। जैसे ही आप मसाज के लिए बैठें,अपनी समस्याओं को कुछ देर के लिए एक तरफ रखना न भूलें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
निजी जीवन में पार्टनर शिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिज़नेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दुसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »