26 Apr 2024, 21:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 20 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2020 12:06AM | Updated Date: Jul 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं या लगातार बाहर खा रहे हैं। आज आपके पेट को इसकी कीमत चुकानी होगी। आपको दर्द हो सकता है।  फिर भी आराम से रहें,घर का बना साधारण खाना खाएं। पानी अधिक पीयें।  जल्दी ही आप अच्छा महसूस करेंगे। अल्कोहल से बचें। दांतों का ध्यान रखें।  दिन में दो बार ब्रश करना अच्छा रहेगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध में ग़लतफ़हमी आ सकती है।  कुछ करने के पीछे आपकी इच्छा तो शायद नेक थी लेकिन इस काम में जो भी दुसरे लोग शामिल थे, उनपर आपकी बात या काम का असर क्या होगा आप इसे नही समझ पाए।  इसका परिणाम यह होगा कि आपको कामों को आपका पार्टनर दूसरे तरीके से समझेगा।  आपको इस स्थिति को सुलझाने के लिए बहुत धीरज की जरुरत होगी। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप ने हमेशा अपना कार्य भकूबी के साथ किया है और आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन और अनुमोदन भी जीतेंगे। आपकी ईमानदारी, रचनात्मकता और काम के प्रति समर्पण देखा जायेगा और आपको इसका पुरस्कार ,फल या उपहार भी मिलेगा। आज का दिन अपने कार्य से संबंधित प्रतिबद्धताओं का पूरा करने में व्यस्त रहेगा , लेकिन फिर भी आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »