27 Apr 2024, 08:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 12:08AM | Updated Date: Jul 18 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे। आपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे। आप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे।  आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
छोटी लेकिन निरंतर बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा।  आप वैकल्पिक चिकित्सा के कुछ तरीके अपना सकते हैं और अगर आप ऐसा करते रहेंगे तो आपको फायदा भी होगा।  आज जंक फ़ूड से बचें ,इससे तनाव ही बढ़ेगा।  आपको हर प्रकार से स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देना होगा ,योग और ध्यान से भी विशेष लाभ होगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
रिश्ते का सुनहरा नियम यह है की आपको अपने दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। इस बार अपने दिल को अपने मन पर हावी होने दे। आप के आस पास के लोग आपके साथी को ढंग से समझ नहीं पाएंगे इसलिए अपने प्रेम के जीवन में उनकी बातो को न सुने। अपने दिल की सुने और अपने आत्म सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करे। सबसे जरुरी चीज़ जो आपके लिए मायने रखती है वो है रिश्ते की पवित्रता। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप यह पता लगाने की कोशिश करें की कौन सी वस्तु या चीज़ से आप अपने आप से सर्वश्रेष्ट कार्य ले सकते है। यह आपकी विचारधाराओ और रचनात्मकता को भी अद्वितीय अनुभूति देगा। हालाँकि , आपके वित्तीय पुरस्कार में विलंब होगा , फिर भी अपने वित्तीय संकट से खुद को बचाने के लिए आपके पास पर्याप्त आय है। बस आप अपनी वस्तु को सरंक्षित कर के रखे और आप आसानी से विषम स्थिति से बाहर आ जायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »