वृषभ राशि : पैसा कमाने या निवेश करने का कोई मौका आपको अचानक मिल सकता है। खुद पर भरोसा रखें। भाग-दौड़ भी बहुत रहेगी। आसपास की यात्रा होने के योग हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। विचार-विमर्श में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। मन की बातें किसी से शेयर करने की इच्छा हो सकती है।
मिथुन राशि : आपके कार्यों और नौकरी में आ रही परेशानियों का अंत होगा। आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। मां लक्ष्मी का नाम लेकर शुरू किया गया व्यापार तेजी से आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। शारीरिक परेशानियों से आपको जल्द मुक्ति मिल सकती है।
तुला राशि : अचानक धन प्राप्त हो सकता है इसलिए आप जिस किसी कार्य को कर रहे हैं उसे लगातार करते रहे। जिससे कि आपको समय के अनुसार अच्छा लाभ प्राप्त हो सके। यदि किसी तरह की कोई समस्या होती है फिर भी आपको प्रयास जारी रखना पड़ सकता है।
कुंभ राशि : आपको अगर आपके प्यार को लेकर कोई परेशानी है, तो वह आपके जीवन से दूर हो जाएंगी। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजक स्थलों की सैर करने का अवसर मिलेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का ध्यान रखें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।