26 Apr 2024, 18:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 22 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 12:08AM | Updated Date: May 22 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक सक्रिय घंटा नही निकालते तब तक आपके दिन का सदुपयोग नही हो पाता। ठंडे दिमाग से यह सोचने की कोशिश करें कि आप क्या क्या करते हैं और उनका आप पर कितना असर होता है। उदाहरण के लिए अपने सांस लेने के तरीके पर गौर करें और फिर यह देखें कि इससे आपकी बात या प्यार करने के तरीके पर क्या प्रभाव पड़ता है। आपले लिए इस समय सबसे अच्छी एक्सरसाइज योग है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
जो आसपास ऐसे ही घूमते रहते हैं उन्हें कोई गंभीर नही समझ पायेगा क्योंकि यह घुमक्कड़ स्वभाव आपकी छवि के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बहुत से लोग पसंद तो कर लेंगे लेकिन आपके बारे में गंभीरता से नही सोचेंगे क्योंकि आप यात्रा की जरुरत वाली नौकरी में होने के कारण घर पर बहुत कम समय दे पाते हैं। आपके पार्टनर की चिंता अपनी जगह सही है क्योंकि यात्रा करने के कारण आप घर को बहुत कम समय दे पायेंगे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है। आपको कई नए अवसर मिलेंगे और सब वैध एवं असली होंगे। अगर आप विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेंगे तो जो भी मुश्किलें आ रही थी वे धीरे धीरे लुप्त होती चली जाएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »