27 Apr 2024, 03:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 17 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 12:24AM | Updated Date: May 17 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं।काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा।आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी त्वचा सूखी और बेजान सी लग रही है ,ऐसा केवल बदलते हुए मौसम के कारण ही नही बल्कि ,आपके शारीर के अंदरूनी कारकों के कारण भी हो रहा है।आप कई चीजों की उपेक्षा कर रहे हैं।अपने खाने में खूब विटामिन सी औए ई शामिल करें।खूब सारा पानी,8 -10 गिलास पीयें।बिन कटे फल अधिक खाएं।अपने रोज के कार्यक्रम में अभ्यास को शामिल जरुर करें।
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
एक ऐसे रिश्ते को आगे की तरफ सिर्फ इसलिए खीचना बेकार है , क्योंकि वो काफी लम्बे समय से है। आप अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता के कारण थोड़ा उदास रह सकते है। अपने आप को दोषी महसूस न करें। ऐसे रिश्ते के साथ चिपकना बेकार था। आगे बढे। अपने मन को स्थिर और मजबूत करे। अगर आप अपने को मजबूत बना लें तो आप इस रिश्ते से बाहर आ सकते है।
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार वृद्धि दिख रही है और आगे भी इसमें सुधार की संभावना है , परन्तु आप ऐसा महसूस करेंगे की आपके नियंत्रण से परे स्थितियां आपकी उत्पादकता और काम करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है , लेकिन आपका डर निराधार हैं। यहां तक कि आपके वरिष्ठ अधिकारी इस चीज़ को समझते हैं और आपके हालातो के साथ हमदर्दी भी रखते है और आपके काम में समर्थन भी करेंगे। सहयोगी भी आपको सहयोग करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »