19 Apr 2024, 09:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 29 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने भोजन की योजना इस प्रकार बनानी होगी कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी और सुधार हो। आपको आज संक्रमणों का खतरा बना रहेगा। ऐसी स्थितियां बन रही हैं कि आप खुद को एलर्जी पैदा करने वाली चीजों के सम्पर्क में आने से नही बचा पायेंगे। इसीलिए अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने भोजन में खूब विटामिन शामिल करें। पानी भी खूब पीयें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आप आज किसी ऐसे आदमी से मिलेंगे जिससे आप व्यक्तिगत तौर पर तो बहुत प्रभावित होंगे लेकिन आपको कोई मानसिक उलझन है। आप किसी ऐसे आदमी को चुनना चाहते हैं जिसके पास आपको देने के लिए काफी कुछ हो। लेकिन प्यार इतना स्वार्थी नही हो सकता। इसीलिए अगर आप प्यार पाना और प्यार करना चाहते हैं तो आपको यह विचार छोड़ने होंगें और मिल जुलकर चलने की राह पर चलना होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप जो चाहते हैं , वो सब कुछ हासिल करने की आप में शक्ति है! दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है , इस तरफ ध्यान न दे। वे लोग इस तरह का दिखावा कर सकते है , की जिससे से आप को नीचा देखना पड़े पर अंदर से वे जानते है की आप में अपार प्रतिभा है। अपने आत्म विश्वास का आनंद लें क्यों की आपका खेल खेलने से पहले ही जितना तय है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »