27 Apr 2024, 00:54:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 1:27AM | Updated Date: Feb 10 2020 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे।  अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं।  अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा।  बोलते हुए सावधान रहें। किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है।  कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। 
 
आप आज ऊर्जा और आशा से भरे हैं। यह सकारात्मक भावना आपको पूरे दिन प्रेरित करती रहेगी चाहे आपके रास्ते में कितनी भी बाधाएं आयें। हालाँकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नही कही जा सकती फिर भी आप बिस्तर पर तो पड़े नही रहेंगे। विशेषज्ञ से सलाह लेकर आप बहुत जल्दी अपने स्वास्थ्य में सुधार कर पायेंगे| संतुलित भोजन करें। 
 
आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है , लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताये।
 
आज आपको एक अच्छी नौकरी की पेशकश मिल सकती हैं , लेकिन आपको इस नौकरी का लाभ लेने के लिए एक अलग शहर या यहां तक ​​कि किसी दूसरे देश में बदलाव करना पड़ सकता है। ये नौकरी की पेशकश बहुत ही आकर्षक लग सकती है पर यह आपके परिवार के सदस्यों पर प्रभाव डालेगी , इसलिए इसे स्वीकार करने से पहले आपको विभिन्न कोणों पर विचार करने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »