29 Mar 2024, 16:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सुबह-सुबह इन चीजों के हो जाए दर्शन तो समझो बन गए बिगड़े काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 11:29AM | Updated Date: Jun 24 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब व्यक्ति का भाग्य बदलने वाला होता है तो उससे पूर्व ही उसके जीवन में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। अगर व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होने वाला है तो उसे अच्छी चीज़ों का अनुभव होने लगता है और अगर उसके जीवन में बुरा वक्त आने वाला हो तो बुरे कार्य की किसी ना किसी रूप में शुरूआत हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें और ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहें कि अगर आपको उनका एहसास अपने जीवन में हो तो समझें कि बहुत जल्द आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
 
1. यदि सुबह के समय कहीं मंदिर में भजन, कीर्तन, शंख और घंटी की आवाज़ आपको सुनाई पड़ती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।
2. शंख और घंटी की आवाज़ को भगवान की प्रिय आवाज़ माना जाता है और रोज़ाना इन आवाज़ों को सुनना जीवन को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है।
3. सुबह के समझ किसी गाय के दर्शन हो जाएं तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है।
4. अगर सफेद या गेहूंए रंग की गाय नज़र आती है तो यह और भी ज्यादा शुभ मानी जाती है इससे जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
5. सुबह के समय चिड़िया का दिखाई देना या आवाज़ सुनना बहुत अच्छा माना जाता है यह एक शुभ संकेत है।
6. घर से ऑफ़िस जाते समय हाथी दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है और साथ ही अगर कोई पुराना मित्र मिल जाता है तो यह भी एक शुभ संकेत है।
7. सुबह के समय हवन कुंड की अग्नी दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में अग्नी को पूजनीय माना जाता है।
8. सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है सूर्य देव को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।
9.अगर सुबह के समय कोई नवविवाहित महिला आपको नज़र आती है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है इससे जीवन में शुभ कार्यों की शुरूआत होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »