29 Mar 2024, 16:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

प्यार नहीं बल्कि इस वजह से डेट पर जाती हैं लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:45PM | Updated Date: Jun 24 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के आधुनिक दौर में रिलेशनशिप और डेटिंग यह सब नॉर्मल बातें है। प्यार और रिलेशनशिप पर कई तरह की स्टडी भी की गई है जो बताती हैं कि कोई इंसान रेलशनशिप में क्यों रहता है। एक ऐसी ही स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल डेटिंग को लेकर एक सच सामने आया है जिसमें यह बताया गया है कि लडकियां डेट पर प्यार और रोमांस के लिए नहीं बल्कि मुफ्त का खाना खाने के लिए जाती हैं। आपको यह बात थोड़ी हैरान कर देने वाली लग रही होगी लेकिन एक स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई है।
 
इस स्टडी के मुताबिक़, पहले अध्ययन में 820 लड़कियों को शामिल किया गया। उन्होंने उन सवालों का जवाब दिया जो उनके व्यक्तित्व लक्षणों, लिंग भूमिकाओं के बारे में विश्वास और उनके 'फूड कॉल' के इतिहास को मापते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि 'फूडी कॉल' सामाजिक रूप से स्वीकार्य है। पहले समूह कि 23 फीसद लड़कियों ने इस बात को स्वीकार किया कि वह 'फूड कॉल' में शामिल हैं। ऑनलाइन अध्ययन में 23 से 33 फीसदी लड़कियों ने इस बात को स्वीकार किया कि वे 'फूडी कॉल' में लगी हैं। जो महिलाएं एक फूडी कॉल में व्यस्त थीं, उनका मानना था कि यह ज्यादा स्वीकार्य है। इसके अलावा ज्यादातर लड़कियों का मानना है कि फूडी कॉल बेहद अस्वीकार्य हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »