27 Apr 2024, 08:27:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस : ITBP के कुल 18 जवान और अधिकारी वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2022 4:58PM | Updated Date: Jan 25 2022 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एएनआई: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों को 18 पदक प्रदान किए हैं। इनमें से तीन को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक दिए गए हैं।

आईटीबीपी के मुताबिक, 40वीं बटालियन के सदस्यों, एसी (जीडी) अशोक कुमार, इंस्पेक्टर (जीडी) सुरेश लाल और इंस्पेक्टर (जीडी) नीला सिंह को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अशोक कुमार के नेतृत्व में आपरेशन दल ने 9 फरवरी, 2018 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोडला गांव में नक्सल विरोधी अभियान को सफलता के साथ पूरा किया था। इस आपरेशन दल में सुरेश लाल और नीला सिंह भी शामिल थे। आपरेशन के दौरान घेराबंदी के कारण, नक्सलियों द्वारा भारी गोलीबारी की गई। पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी जारी रही, जिसमें दो नक्सली मारे गए। इसके बाद मौके से एक 7.65 मिमी पिस्टल, दो 12 बोर राइफल और अन्य हथियार / गोला-बारूद बरामद किए गए थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान गरचिरौली के डिप्टी कमांडर प्लाटून विनोद उर्फ देवन और बीजापुर के प्लाटून-55 के सदस्य सागर के रूप में हुई है। इन पर आठ और दो लाख रुपये का नकद इनाम था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »