27 Apr 2024, 05:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2022 3:48PM | Updated Date: Jan 23 2022 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने आज विधानसभा चुनावों के लिए अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। र्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन ने कांग्रेस से अलग होने के बाद पीएलसी बनाई है, जो भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और उसके हिस्से में 37 सीटें आई हैं जिनमें से 22 प्रत्याशियों की सूची कैप्टन ने आज जारी की।
 
प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में एक महिला फरजाना आलम खान हैं, जो शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक और पूर्व डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी हैं। वह मालवा के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »