28 Mar 2024, 17:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से हड़कंप, पुणे भेजा गया सैंपल पॉजिटिव पाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 3:17PM | Updated Date: Dec 4 2021 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जामनगर। गुजरात में ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है। जामनगर में कोरोना के इस तेजी से फैलने वाले नए वेरिएंट का केस सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक शख्स में ओमिक्रॉन वेरिएंट पाए जाने की पुष्टि हो गई है। इससे पहले कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो केस मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात में ओमिक्रॉन का केस पाए जाने से खलबली मच गई है।
 
गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए यह शख्स अफ्रीका के जिम्बाब्वे के रहने वाले हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनके सैंपल को पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था। टेस्ट की रिपोर्ट में इनके कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से ये संक्रमित पाए गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »