26 Apr 2024, 21:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाह उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2021 3:01PM | Updated Date: Oct 21 2021 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ की तबाही से जूझ रहे उत्तराखंड में गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। शाह का अपराह्न में उत्तराखंड पहुंचने का कार्यक्रम है जहां वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है जिसके चलते 50 से भी अधिक लोगों की जान गई है और करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
 
राज्य प्रशासन विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »