08 May 2024, 06:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यहां बनने जा रहा बड़ा समीकरण, जानिए शिरोमणि अकाली दल का किस पार्टी से होगा गठबंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2021 9:13PM | Updated Date: Jun 11 2021 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के गिरते ग्राफ के साथ ही पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी मैदान में पैर जामाना शुरू कर दिया है। इसी बीच पंजाब से कल बड़ी खबर आ सकती है।

सूत्रों की मानें तो शनिवार को पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन की घोषणा हो सकती है। इसके लिए बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा चंडीगढ़ पहुंच गए है और कल सुखबीर सिंह बादल व सतीश मिश्रा इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करेंगे। सूत्रों के अनुसार शिरोमणी अकाली दल बसपा को 18 सीटे छोड़ने पर राजी हो गई है।

ध्यान देने वाली बात है कि किसान आंदोलन के चलते अकाली दल ने भाजपा से किनारा कर लिया है। जिसके बाद अब उसका झुकाव बसपा की ओर है। पंजाब की बड़ी पार्टी का बसपा की ओर झुकाव की खास वजह भी है। चूंकि पंजाब में 33 फीसदी वोट दलितों का है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव जीतने के बाद दलित समुदाय से डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान कर रखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »