27 Apr 2024, 03:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंडवासियों की सुरक्षा मामले में भी तुष्टिकरण कर रही हेमंत सरकार :दीपक प्रकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 5:52PM | Updated Date: May 13 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को राज्य में  लॉक्ड डाउन की अवधि में तीन दिनों की विशेष छूट पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रकाश ने कहा यह सरकार राज्य के लोगो की  सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार लॉक्ड डाउन में भी  तुष्टिकरण कर रही । हेमंत सरकार की प्राथमिकता में  लोगो की सुरक्षा नही बल्कि वोट बैंक की राजनीति है।जबकि एक सरकार को इनसब बातों से ऊपर उठकर निर्णय लेना चाहिये।उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत  दोनो का पता ऐसे निर्णयों से चलता है।उन्होंने कहा कि आखिर सरकारी आदेश में 13 से 27 मई तक लॉक्ड डाउन की समय सीमा बढ़ाये जाने के बाद फिर ये  विशेष छूट क्यों? 
 
प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता इस लुका छिपी के खेल को खूब समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है न कि किसी जाति समुदाय विशेष का। परंतु इस सरकार के निर्णय में भेदभाव स्पष्ट झलक रहा क्योंकि इनका डीएनए ही ऐसा है।कहा कि पिछले वर्ष भी इस सरकार ने ऐसी ही भेदभावपूर्ण निर्णय लिए थे जो राज्य की जनता को याद है।उन्होंने कहा कि कहा कि विवाह समारोह आयोजन में भी संख्या पर लगाया गया प्रतिबंध अव्यवहारिक है जिसपर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »