26 Apr 2024, 08:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता ने सेवा की मजदूरी देकर भाजपा को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी बनाया : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 12:24AM | Updated Date: Apr 7 2021 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि जनता ने सेवा की मजदूरी देकर भारतीय जनता पार्टी को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी बनाया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारी सरकार ने गरीबों का जन-धन खाता खोलवाने, मुफ्त गैस कनेक्शन देने या किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपये देने में किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा। इस सेवा की मजदूरी देकर बिहार की 11 करोड जनता ने हमें राज्य की दूसरी सबसे बडी पार्टी बनाया। जनता का कोटि-कोटि नमन।’’

मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर देश और प्रदेश की सेवा करते हुए 41 वर्ष पूरे कर रही है, तब यह हमारे लिए लगातार बढ़ते जन समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए जहां सत्ता-संपोषित अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदन से सड़क तक संघर्ष किया, चारा घोटाला-अलकतरा घोटाला के दोषियों को न्याय प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने में अपनी भूमिका निभायी वहीं सरकार में आने पर राज्य के ढांचागत विकास को पटरी पर लाया। 

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अपने भरोसेमंद मित्र जनता दल यूनाईटेड के साथ मिलकर गरीबों-किसानों, पिछडों-दलितों और महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने में तत्पर रही। उन्होंने कहा कि 41 साल की भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए न सदन की मर्यादा तोडी, न सरकार में आने पर इसे बेनामी सम्पत्ति बनाने के मौके में बदला और न ही काम के बदले किसी की जमीन लिखवायी। तिकड़म और बूथलूट से चुनाव जीतने के बजाय भाजपा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »