08 May 2024, 05:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ी बैंक शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 5:24PM | Updated Date: Mar 8 2021 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की। मौर्य ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अबला न समझें। महिलाएं स्वयं शक्ति हैं। वे अपना स्वाभिमान बनाये रखें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण द्वारा ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण संभव है। राज्यपाल ने कहा आज आरम्भ हो रहे साड़ी बैंक के माध्यम से सक्षम महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ियां दी जायेगी।
 
इन सभी साड़ियों का एक साड़ी बैंक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस साड़ी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार साड़ी ले सकती हैं। जल्द ही देहरादून में दो-तीन साड़ी बैंक खोले जायेंगे। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव जितेन्द्र कुमार सोनकर, साड़ी बैंक की समन्वयक प्रीति एवं शिखा वैद्य एवं देहरादून की विभिन्न बस्तियों से आयी महिलाएं उपस्थित थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »